फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलों से ऊब चुके, लोग अब राहुल के लिए उत्साहित: राठौर

Mon, 04 Mar 2019 06:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोग अब मोदी ओर भाजपा के जुमलों से ऊब चुके हैं। बदलाव की यह लहर कांगड़ा से शुरू हो कर देश के सभी राज्यों में जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष राहुल गांधी की सात मार्च की चंबी रैली प्रदेश ही नहीं, देश के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। राहुल गांधी की रैली को पार्टीजनों में ही नहीं आम लोगों में भी उत्साह है।    

सोमवार को जारी बयान में राठौर ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से पार्टी का चुनावी शंखनाद शुरू होने जा रहा है। इसका पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। रैली में किसी भी प्रकार की कोताही या कोई कमी न रहे, यह भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


जिस नेता को जो कार्य सौंपा गया है, उस पर पार्टी की पूरी नजर रहेगी। राठौर ने प्रदेश के लोगों का भी आह्वान किया है कि वे रैली में भाग लेकर पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें