फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: राठौर बोले-सीएम कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन, करेंगे शिकायत

Wed, 31 Mar 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग जाएगी। राठौर ने कहा कि किसी भी सरकार और नेतृत्व की पहचान संकट के समय होती है। कोरोना संकट के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं।

विज्ञापन


 पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवाओं से कोरोना के नाम पर 100-100 रुपये की उगाही हो रही है। कांग्रेस खूबसूरत शहर धर्मशाला की सुंदरता पर पोस्टर लगाकर कालिख नहीं पोतना चाहती। इसीलिए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पहली बार पोस्टर मुक्त प्रचार अभियान चला रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया, उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, विधायक पवन काजल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन सहित मौजूद रहे। 

वीरभद्र के नेतृत्व में विस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत बिल्कुल ठीक है। ऐसे में उनके नेतृत्व में ही प्रदेश कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें