फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कुलदीप राठौर बोले- संगठन को अस्थिर करने वाले शरारती तत्व फैला रहे कांग्रेस में बदलाव की सूचनाएं

Fri, 25 Mar 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

दिल्ली में हाईकमान के साथ हाईलेवल बैठक के बाद हिमाचल लौटे कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को हमीरपुर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के नतीजों के बाद हिमाचल को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व की भी हिमाचल में इस तरह बदलाव की कोई मंशा व विचार नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुलदीप राठौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि संगठन को अस्थिर करने की मंशा पालने वाले कुछ शरारती तत्व हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव की भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। दिल्ली में हाईकमान के साथ हाईलेवल बैठक के बाद हिमाचल लौटे कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को हमीरपुर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के नतीजों के बाद हिमाचल को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व की भी हिमाचल में इस तरह बदलाव की कोई मंशा व विचार नहीं है। हाईकमान के स्पष्ट निर्देश है कि एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ा जाए।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से एकजुटता के साथ आगे बढने का इस बैठक में संदेश दिया गया है। राठौर ने कहा कि यह बैठक बदलाव को लेकर नहीं बुलाई गई थी, बल्कि आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर थी। राठौर ने कहा कि जमीनी स्तर पर उन्होंने संगठन को मजबूत किया है। गुटबंदी करने वाले नेताओं को स्पष्ट नेताओं को संदेश देते हुए कि गुटबंदी होगी तो सब लक्ष्य से भटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि संगठन में बदलाव ही करना होता तो हाईकमान बैठक ही क्यों बुलाती। काफी समय से चर्चा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पैदा की जा रही है जो यह नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी स्थिर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें