कुलदीप राठौर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की अपील की।