फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पर होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आएटी विधि से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नहीं होगी मान्य, आपातकालीन मामलों में रहेगी छूट
विज्ञापन

अस्पताल में होते रोजाना होते हैं तीन से पांच ऑपरेशन
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में अब गायनी के ऑपरेशन के लिए मरीज के कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्श) विधि से किए गए ही मान्य होंगे। इसके बाद ही मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा। रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की रिपोर्ट के आधार पर सर्जरी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद ही ऑपरेशन करने को कहा है। अस्पताल में औसतन पांच ऑपरेशन रोज होते हैं।
कुछ दिन पहले केएनएच में एक महिला का कोरोना टेस्ट आरएटी विधि से किया और रिपोर्ट निगेटिव आने पर इसका ऑपरेशन कर दिया गया। इस महिला मरीज का सैंपल आरटीसीपीआर विधि के तहत भी जांच के लिए आईजीएमसी भेजा था। ऑपरेशन के बाद आई इस रिपोर्ट में महिला को कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। डॉक्टरों को होम आईसोलेट करना पड़ा है। इस मामले के बाद ही अस्पताल प्रबंधन ने अब कोरोना के टेस्ट आरटीपीसीआर के तहत ही करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रबंधन किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहता। डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद ही सर्जरी करें। इसके अलावा अगर कहीं कोई आपातकालीन मामला है जिसमें मरीज की जान को खतरा है और तत्काल सर्जरी की जरूरत है उसी दशा में इस शर्त में छूट रहेगी।
केएनएच में प्रदेशभर से महिलाएं उपचार करवाने आती हैं। अस्पताल में रोजाना औसतन तीन से पांच ऑपरेशन रूटीन में किए जाते हैं। जिले में आजकल कोरोना टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। इसलिए पहले ही काफी कम संख्या में चिकित्सक अस्पतालों में आ पा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।
आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद होंगे ऑपरेशन
केएनएच की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने कहा कि गायनी के ऑपरेशन करवाने आई महिलाओं के आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद ही ऑपरेशन होंगे। डॉक्टरों को इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

भीड़ से बढ़ रहा है खतरा
अस्पताल की एंटीनेटल और गायनी ओपीडी में लगातार भीड़ बढ़ रही है। यहां पर लोग सामाजिक दूरी के नियमों पर अमल नहीं कर रहे। इससे अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज के साथ केवल एक ही तीमारदार ओपीडी में आ सकेगा लेकिन मौजूदा समय में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें