फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन: टोल प्लाजा पर मिलेगा पैकेट बंद खाना, प्राथमिक उपचार की सुविधा भी

Thu, 22 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 एनएचएआई ने लंबी यात्रा के दौरान लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फोरलेन के टोल प्लाजा पर खानपान की सुविधाएं शुरू करने का फैसला किया है। टोल प्लाजा पर मिनी नेस्ट खोला जाएगा। 
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर मिलेगा पैकेट बंद खाना, प्राथमिक उपचार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के बिलासपुर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर मिनी नेस्ट, रेस्टोरेंट और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। इस टोल प्लाजा को जुलाई में शुरू करने की तैयार चल रही है। टोल प्लाजा पर इन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत ढांचा भी तैयार हो चुका है। एनएचएआई ने लंबी यात्रा के दौरान लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फोरलेन के टोल प्लाजा पर खानपान की सुविधाएं शुरू करने का फैसला किया है। टोल प्लाजा पर मिनी नेस्ट खोला जाएगा। मिनी नेस्ट पर पैकेट बंद खाना, पीने का पानी, चाय, कॉफी की सुविधा होगी। वहीं, वाहन सवार रुककर भोजन या अन्य खाद्य पदार्थ लेना चाहता है तो उसके लिए भी रेस्टोरेंट की व्यवस्था होगी। मिनी नेस्ट और रेस्टोरेंट के साथ निशुल्क शौचालय की सुविधा भी होगी। टोल प्लाजा पर चिकित्सा सहायता पोस्ट स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन


चिकित्सा सहायता पोस्ट में लैब भी होगी, जहां कम समय में होने वाले टेस्ट भी हो सकेंगे। ऐसे में दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित को तत्काल इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त वाहन सवार लोगों को भी कोई समस्या होने पर प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा। इसके अलावा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के आवासीय भवन, गार्ड कक्ष, व्यवस्थापक भवन, यातायात सहायता पोस्ट का भी निर्माण किया गया है। बलोह टोल प्लाजा पूरी तरह से बन कर तैयार है। वाहन सवारों को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत ढांचा भी तैयार है। उधर, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि टोल प्लाजा के टेंडर की प्रक्रिया जारी है। टोल प्लाजा शुरू होने के बाद उपरोक्त सुविधाएं भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें