फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दोनों 100 फीसदी डोज लगाने वाला देश का पहला जिला बन सकता है किन्नौर

Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्य सचिव राम सुभग सिंह व स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जिला न केवल प्रदेश में बल्कि देश भर में कोविड की दूसरी डोज लगाने वाला प्रथम जिला बनकर उभरेगा। 
विज्ञापन
डीसी ने वैक्सीनेशन को लेकर बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला 18 वर्ष व इससे ज्यादा उम्र के 100 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाला देश का पहला जिला बन सकता है। 96 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं जबकि शेष चार फीसदी को घर-द्वार जाकर दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले में 15 अक्तूबर तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्य सचिव राम सुभग सिंह व स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जिला न केवल प्रदेश में बल्कि देश भर में कोविड की दूसरी डोज लगाने वाला प्रथम जिला बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि जिले में 60305 में से 57626 ने कोविड का दूसरा टीका लगवा लिया है। अब करीब 2700 लोगों को उनके घर-द्वार पर दूसरा टीका लगाने के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए मोबाइल दलों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जिले में सेब व अन्य कार्यों में स्थानीय लोग व्यस्त हैं। लिहाजा, प्रशासन ने घर-द्वार टीका लगाने का निर्णय लिया है ताकि 15 अक्तूबर तक सभी को दूसरा टीका लगाया जा सके।

ऐसे पहुंचे लक्ष्य के करीब
पंचायत सचिवों व पंचायत प्रधानों को लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का जिम्मा सौंपा गया था। लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि लोगों को घर-द्वार टीका लगाने के लिए मोबाइल टीमों का गठन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें