फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों का प्रति माह 300 रुपये बढ़ाया मानदेय

Wed, 05 May 2021 10:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। अभी तक पंचायत चौकीदारों को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था और प्रदेश सरकार ने बजट में यह मानदेय बढ़ाने के लिए प्रावधान किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदारों को अब 5300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं पंचायतों की 1800 सिलाई अध्यापिकाओं को राज्य सरकार 7100 रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का 300-300 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय पहली अप्रैल से लागू होगा।  राज्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


अभी तक पंचायत चौकीदारों को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था और प्रदेश सरकार ने बजट में यह मानदेय बढ़ाने के लिए प्रावधान किया है। पंचायतों की टेलरिंग टीचरों को पहले 6800 रुपये प्रतिमाह मानदेयमिल रहा था। पहले पंचायतों में ऐसी टीचरों की संख्या 2922 थी जो घटकर 1800 के करीब हैं। कुछ पंचायतों की टेलरिंग टीचर नौकरी छोड़ गई हैं तो कुछ रिटायर हो चुकी हैं। इन टेलरिंग टीचरों को डाइंग कैडर में रखा गया है। इन पदों के रिक्त होने पर सरकार लंबे समय से नहीं भर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें