फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते से घर में बंद हैं पूरा परिवार

Wed, 05 May 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर)

सार

सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें अभी तक सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार के लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गेहड़वीं में एक परिवार एक हफ्ते से घर में कैद है। दरअसल, 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने करीब सौ लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 18 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। विभागीय कर्मचारियों ने निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन कुछ लोगों को सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी है। इस वजह से लोग एक सप्ताह से घर में ही बंद हैं।  बता दें, उक्त सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें अभी तक सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


परिवार के लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट की जानकारी न देने से राशन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस गांव में कोविड पॉजिटिव आने के दो दिन बाद सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अरविंद टंडन का कहना है कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। जिन लोगों को रिपोर्ट नहीं मिली है, उन्हें तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें