केंद्रीय विश्वविद्यालय की ईसी बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक में 58 शैक्षणिक और 42 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई। सीयू प्रशासन जल्द शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक बैकलॉग भर्तियां करेगा। यह निर्णय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में हुई विवि की 52वीं कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया। कुलपति ने बताया कि जल्द विवि का अपना एक गेस्टहाउस होगा। विवि के दोनों कैंपस के कार्य और उसके मास्टर प्लान को बैठक में प्रस्तुत किया गया। मास्टर प्लान के तहत शैक्षणिक अवसरंचना के साथ इंटरनेशनल सेंटर, शैक्षणिक खंड का आवासीय परिसर, खेल परिसर और सभागार का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान विवि ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है, जिसमें 40 फीसदी आंतरिक और 68 फीसदी बाहरी पद्धति अपनाई जाएगी। विवि की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत केंद्रीय विवि के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में मल्टी एंट्री और एक्जिट सिस्टम को लागू करने का फैसला लिया गया। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सांस्कृतिक पर्यटन संवर्धन केंद्र की पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि में यूजी और पीजी डिग्री के साथ वैल्यू एडिड कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चलाए जाएंगे।
प्रो. रजनीश शुक्ला, हरियाणा विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सरदार बल्लभभाई पटेल क्लस्टर विवि मंडी के कुलपति प्रो. सीएल चंदन, महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से विश्वजीत, भारतीय वन्यजीव संस्थान से डॉ. रुचि बडौला, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से प्रो. नरेश कुमार महाजन, हेमावती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से प्रो. रमा मैखुरी के साथ विवि के कार्यकारी परिषद के सदस्य, अधष्ठिता और विभाग के अध्यक्ष मौजूद रहे।