फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Weightlifting: कृष्णा ने हिमाचल की झोली में डाला पहला पदक, जीता कांस्य

Mon, 20 Jun 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

हिमाचल प्रदेश की कृष्णा शर्मा ने कांस्य पदक के साथ 12,000 रुपये की नकद राशि हासिल की। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश की रजनी बाला ने 8,000 रुपये की राशि जीती। रजनी बाला चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
हिला वेटलिफ्टिंग लीग में पदक विजेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग के छठे दिन हिमाचल प्रदेश ने पदक का खाता खोला। सीनियर महिला वर्ग के 76 किलोग्राम भार में हिमाचल प्रदेश की कृष्णा देवी ने कांस्य हासिल किया। इस वर्ग में आरएसपीबी की पूनम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। केरल की स्वाथी किशोर को रजत पदक मिला। हिमाचल प्रदेश की कृष्णा शर्मा ने कांस्य पदक के साथ 12,000 रुपये की नकद राशि हासिल की। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश की रजनी बाला ने 8,000 रुपये की राशि जीती। रजनी बाला चौथे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


नगरोटा बगवां में जारी राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छठे दिन यूथ वुमन के 76 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने स्वर्ण पदक के साथ 10,000 रुपये, उत्तर प्रदेश की पूनम यादव ने रजत पदक के साथ 8,000 और तमिलनाडु की आर. प्रिया ने कांस्य पदक के साथ 6,000 रुपये की नकद राशि जीती। इसके अतिरिक्त असम की आस्था गोगी, महाराष्ट्र की करिश्मा रफिक शेख और हिमाचल प्रदेश की आंचल ने क्रमश:  5,000, 4,000, 3,000 की नकद राशि प्राप्त की। 

जूनियर वर्ग के 76 किलोग्राम भार में हरियाणा की ज्योति यादव ने स्वर्ण पदक और 15,000 रुपये, हरियाणा की तमन्ना ने रजत पदक के साथ 10,000 रुपये और तेलंगाना की वी. साहिथी ने कांस्य पदक और 8,000 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र की प्रतीक्षा कादू, उत्तर प्रदेश की धनाश्री विनोद और पूनम यादव, असम की आस्था गोगी के साथ हिमाचल प्रदेश की आंचल ने क्रमश:  6,000, 5,000, 3,000, 2,000 और 1000 रुपये की नकद राशि हासिल की।  विजेता प्रतिभागियों को इंटरनेशनल रेफरी अमरनाथ त्यागी, रेनबो के खेलो इंडिया अकादमी की चंचल यादव, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान, एसडीओ अभिषेक भाटिया, विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार और रेफरी हरिवंश सिंह पुरस्कार दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें