फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keylong: 20 फीट गहरी बर्फ की खाई से निकाला पर्वतारोही का शव, 17 किमी पैदल चला बचाव दल

Wed, 24 Aug 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/ केलांग

सार

समुद्रतल से लगभग 5,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रभागा-13 चोटी के ग्लेशियर में बनी हिम दरार में गिरे कर्नाटक के पर्वतारोही का शव निकाल लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और लाहौल पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
20 फीट गहरी बर्फ की खाई से निकाला पर्वतारोही का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समुद्रतल से लगभग 5,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रभागा-13 चोटी के ग्लेशियर में बनी हिम दरार में गिरे कर्नाटक के पर्वतारोही का शव निकाल लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और लाहौल पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाया। शव को निकालने के बाद इसे कुल्लू शव गृह में रखा गया है। मृतक पर्वतारोही की पहचान वेद व्यास निवासी धारवाड़ (कर्नाटक) के रूप में हुई है। जून महीने में कुछ पर्वतारोही सीबी-15 चोटी की ओर गए थे। पर्वतारोहण के दौरान 16 जून को वेद व्यास हिम दरार में गिर गए थे। मौसम खराब होने की वजह से उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली और लाहौल पुलिस की रेस्क्यू टीम भी मौके पर गई, लेकिन शव नहीं निकाला जा सका।

विज्ञापन


अब परिजनों के आग्रह पर फिर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार को रेस्क्यू टीम सीबी-13 चोटी पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान टीम को सफलता मिली। शव बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। फिर आठ घंटे करीब 17 किलोमीटर पैदल उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि शव को कुल्लू शवगृह में रखा गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि इस अभियान में संस्थान के अनुभवी अनुदेशकों ने हिस्सा लिया। 

11 सदस्यीय टीम ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम 
वरिष्ठ हिम और बचाव अनुदेशक लुदर सिंह, पर्वतारोहण पर्यवेक्षक मोहन लाल और जितेंद्र, पर्वतारोहण अनुदेशक पवन कुमार, भुवनेश्वर दास, स्की अनुदेशक अंकुश कुमार, देशराज, दीनानाथ, अतिथि प्रशिक्षक अमर नेगी, भाग चंद और जोगिंद्र ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया। इसके अलावा लाहौल पुलिस की ओर से मुख्य आरक्षी भारत भूषण और अविनाश इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें