फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग: लिंगटी में गुफानुमा आइस कैफे बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

Wed, 10 Dec 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहाैल-स्पीति)

सार

स्पीति के लिंगटी में इन दिनों पूरी तरह बर्फ से बना एक गुफानुमा आइस कैफे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
लिंगटी में गुफानुमा आइस कैफे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पीति घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंचने से घाटी के नदी-नाले और झरने ठोस बर्फ में बदल गए हैं। लेकिन यही ठोस बर्फ में तब्दील पानी अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्पीति के लिंगटी में इन दिनों पूरी तरह बर्फ से बना एक गुफानुमा आइस कैफे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बर्फ की मोटी परतों से तैयार यह कैफे मानो किसी आइसलैंड की कला का नमूना हो। गुफा जैसी आकृति लिए यह कैफे पूरी तरह बर्फ से निर्मित है, जिसमें अंदर बैठकर चाय-कॉफी का लुत्फ उठाना अपने आप में रोमांचक अनुभव है। इसी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और यादगार तस्वीरें अपने मोबाइल व कैमरे में कैद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें