फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग: इलाज के लिए काजा पहुंचाए खमींगर ग्लेशियर में फंसे 14 लोग

Wed, 29 Sep 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि काजा पहुंचने पर दल के सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से दो सदस्यों को फ्रास्ट बाइट हुआ था। सभी सदस्य स्वस्थ हैं। उन्होंने रेस्क्यू दल में आईटीबीपी, डोगरा स्काउट और पोटर का आभार जताया है। 
विज्ञापन
पर्वतारोही दल को काजा पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले में खमींगर ग्लेशियर में फंसे पर्वतारोही दल के लोगों को बचाकर काजा पहुंचाया गया है।  लोगों का सीएचसी काजा में प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें तीन ट्रैकर, एक शेरपा और छह पोटर शामिल थे। कुल 10 सदस्यों को बचाया गया है। जबकि पोटर और एक ट्रैकर पहले से काजा पहुंच गए थे। अब काजा में कुल दल के 12 सदस्य पहुंच गए हैं। जबकि चार पोटर दो शवों के साथ खमींगर ग्लेशियर से नीचे लाए जा रहे हैं। उन्हें आईटीबीपी बेस कैंप पर लाया जा चुका है।

विज्ञापन


उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि काजा पहुंचने पर दल के सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से दो सदस्यों को फ्रास्ट बाइट हुआ था। सभी सदस्य स्वस्थ हैं। उन्होंने रेस्क्यू दल में आईटीबीपी, डोगरा स्काउट और पोटर का आभार जताया है। जिन्होंने इस बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। एडीएम मोहन दत शर्मा ने सभी दल के सदस्यों का हाल जाना है। वहीं पश्चिम बंगाल के मंत्री से फोन के माध्यम से सदस्यों के बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें