हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ने उन डाक्टरों को चेतावनी दी है कि चिकित्सक निजी दवाई विक्रेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए जरूरत से ज्यादा दवाईयां लिखते हैं।
इसलिए अब रोगी को दी जाने वाली चिकित्सकों की प्रिस्क्रिप्शन स्लिप को अस्पताल में भी रखा जाएगा। समय-समय पर प्रिस्क्रिप्शन आडिट भी किया जाएगा, ताकि पता चल सके कई चिकित्सकों ने रोगी को किस बीमारी की कितनी दवाइयां लिखी हैं।
उन्होंने कहा कि अगर जरूरत से अतिरिक्त दवाइयां लिखने की बात सामने आई तो ऐसे चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रविवार को स्वास्थ्य मंत्री रोहड़ू दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 341 जेनेरिक दवाओं की पहचान कर ली गई है।
पैरामेडिकल स्टॉप के खाली पद भरेंगे
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सरकार जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद प्राथमिकता के आधार पर भरेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों के रहने के लिए क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।