फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी मामले में निशाने पर आए कौल सिंह पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को सीने में दर्द होने की शिकायत के चलते शनिवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया। इस दौरान तमाम तरह के टेस्ट के बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई है। इसके बाद वे काफी राहत महसूस कर रहे हैं। कौल सिंह फिलहाल कार्डियक सेंटर के सीसीयू में हैं।
विज्ञापन


रविवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। पीजीआई के डॉक्टरों का दावा है कि ठाकुर कौल सिंह को एंजाइना पेन था। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया गया। बता दें कि सीडी प्रकरण के बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर काफी तनाव में थे।

सोशल मीडिया में भी खूब छाए कौल सिंह

इस मामले में एक आईपीएस अधिकारी का नाम उछालने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी उनके संबंधों में खटास आ गई थी। उन्हें मीडिया के तीखे सवालों का भी सामना कर पड़ रहा था।

वीरवार शाम को मंडी में बैठक के बाद वे चेकअप के लिए चंडीगढ़ निकले और शनिवार सुबह पीजीआई में भर्ती हुए। उनके पीजीआई में भर्ती होने की खबरें सोशल मीडिया में भी दौड़ने लगी। द्रंग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया ने बताया कि वे स्वास्थ्य मंत्री रविवार को शिमला आ सकते हैं।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र और बाली पहुंचे हाल जानने

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ जाकर उपचाराधीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कुशलक्षेम पूछा। सीडी प्रकरण के बाद पहली बार कौल सिंह से सीएम मिले और लंबी बातचीत की। उन्होंने डॉक्टर से भी रिपोर्ट ली। वीरभद्र सिंह के साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली भी थे। दोनों ने कौल सिंह के शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गौर हो कि अभी स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह की कथित सीडी मामले में शिकायत न मिलने से एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। सीआईडी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन उन्हें कौल सिंह से लिखित शिकायत का भी इंतजार है। आगामी जांच के तहत ऑडियो सीडी की सच्चाई जानने के लिए सीआईडी कौल सिंह की आवाज का सैंपल भी लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें