फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह बोले- मैंने तो जुमला कहा था, नहीं लूंगा राजनीति से संन्यास

Wed, 03 Nov 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कई जुमले कहे जाते हैं और उनकी यह बात भी सिर्फ एक चुनावी जुमला ही थी। मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी। द्रंग की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक बढ़त हासिल करने से रोकने में पूरी कोशिश की और वे इसमें कामयाब भी हुई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने अपनी गृह पंचायत से मिली लीड से कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह को संन्यास पर भेजने का इंतजाम कर दिया था। जिन्होंने चुनावों के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया था कि अगर ब्रिगेडियर को अपनी गृह पंचायत से बढ़त मिल गई तो वे सन्यास ले लेंगे। मंगलवार को जब परिणाम  सामने आए तो मालूम हुआ कि कुशाल ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत नगवाईं से 46 मतों की बढ़त ली है। 

विज्ञापन


इस बारे में उनसे बात की तो उन्होंने चुनावों के दौरान अपनी कही हुई बात को जुमला बता दिया और संन्यास लेने की बात से मुकर गए। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कई जुमले कहे जाते हैं और उनकी यह बात भी सिर्फ एक चुनावी जुमला ही थी। मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी। द्रंग की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक बढ़त हासिल करने से रोकने में पूरी कोशिश की और वे इसमें कामयाब भी हुई है। द्रंग से भाजपा प्रत्याशी को मात्र 2621 मतों की लीड ही मिल पाई है जबकि भाजपा प्रत्याशी खुद इसी चुनाव क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें