फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: पर्यटकों के लिए कसोल, सूमारोपा और बिंद्रावनी बनेगा नया डेस्टिनेशन, कैंपिंग साइट घोषित

Wed, 20 Nov 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पार्वती घाटी के कसोल, सूमारोपा तथा बिंद्रावनी को नई कैंपिंग साइट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
बिंद्रावनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन के लिए प्रसिद्ध जिला कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थलों को अब ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया जा रहा है। इसमें पार्वती घाटी के कसोल, सूमारोपा तथा बिंद्रावनी को नई कैंपिंग साइट घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश ईको टूरिज्म सोसायटी ने इन जगहों को हरी झंडी दी है। इससे सैकड़ों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और सरकार का खजाना भी भरेगा। प्रदेश सरकार की ओर से जिले की पांच साइटों को विकसित किया जा रहा है। इनमें कसोल, सूमारोपा तथा बिंद्रावनी के अलावा काईसधार व सोलंगनाला शामिल है। सोलंगनाला में तीन करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण होगा और स्कीइंग की ढलान को बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: प्रवक्ता स्कूल न्यू के लिए संशोधित होगी वरिष्ठता की सूची, सरकार ने लिया फैसला

काईसधार में ई-कार्ट सेवा शुरू की गई है जबकि पार्वती घाटी के सुमारोपा, कसोल व खीरगंगा के साथ लगते बिंद्रावनी को कैंपिंग साइटों के लिए चिह्नित किया गया है। इन तीन जगहों पर करीब 500 लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। ये सभी स्थल पार्वती नदी के साथ लगते हैं। वैसे भी पार्वती घाटी देशी-विदेशी सैलानियों के लिए यह पंसदीदा सैरगाह है। खासकर यहां इस्रायली सैलानी सबसे अधिक संख्या में आते हैं। इन दिनों भी यहां सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

वहीं ईको टूरिज्म के तहत कैंपिंग साइटों को सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने से सैलानियों और ट्रैकरों को और सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी बलदेव ठाकुर, विजय सूद, प्रवीण ठाकुर आदि ने कहा कि पार्वती घाटी को ईको टूरिज्म के तहत विकसित करना सरकार की अच्छी पहल है। इससे न केवल युवाओं को घर-द्वार रोजगार मिलेगा, बल्कि पर्यटन कारोबार को भी सुविधा मिलेगी। साथ ही सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा।
 

पार्वती घाटी के कसोल, बिंद्रावनी और सूमारोपा में कैंपिंग साइटों के लिए सरकार ने मंजूरी दी है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है।-किशन ठाकुर, अध्यक्ष मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन।

 
विज्ञापन

ईको टूरिज्म के तहत पार्वती की तीन साइटों को कैंपिंग के लिए फाइनल किया है। अब सैलानी सूमारोपा के साथ बिंद्रावनी में भी रुक सकेंगे। इन साइटों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।--प्रवीन ठाकुर, वनमंडलाधिकारी, पार्वती कुल्लू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें