लिटफेस्ट के पहले दिन कामसूत्र पर खुलकर चर्चा हुई। लेखक गुरुचरण दास की पुस्तक द रिडल ऑफ डिजायर में उनके अलावा सीमा आंनद ने चर्चा के दौरान कहा कि कामसूत्र जीवन के आचरण सिखाता है। पुस्तक में कामसूत्र पर जागरूकता भरी जानकारी पेश की गई है। सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे वेलेंटाइन डे को कामसूत्र दिवस में बदलने की वकालत करते हैं। ऐसा करने से लोग इस दिन को एक रोचक विषय पर चर्चा के रूप में मना सकेंगे।
जलियांवाला बाग टू पंजाब पर बोले सिद्धू
पहले दिन के अंतिम सत्र में पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के इतिहास व वर्तमान पर अपने विचार रखे। उन्होंने जलियांवाला बाग टू पंजाब विषय पर अपने विचार पेश किए। इस सत्र के दौरान पंजाबी और पंजाबियत पर चर्चा की गई। सिद्धू ने पड़ोसी देश के साथ संबंध सुधारने पर भी अपनी बात रखी।
इन्होंने की चर्चा
माजा दारूवाला, प्रेमशंकर झा, ईरा मुखोती, राना साफवी, सीमा मुस्तफा, संजीवा पांडे, बिक्रम ग्रेवाल, विनय टंडन, डॉ. नरेश, मटरीना मार्टिन, अदिति इनामदार, अनुजा चौहान ने चर्चा में हिस्सा लिया।