फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाैली गैंग रेप मामला: पीड़िता को निशानदेही के लिए बुलाएगी पुलिस, पुरानी सीसीटीवी फुटेज निकालना मुश्किल

Thu, 16 Jan 2025 12:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

कसौली में गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद अब ने जांच कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को निशानदेही के लिए कसौली फिर से बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कसौली में गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद अब ने जांच कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को निशानदेही के लिए कसौली फिर से बुलाया जा सकता है। वहीं मामले में तब तक आरोपियों की गिरफ्तारी मुश्किल है, जब तक पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाते।  महिला की ओर से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कसौली के होटल में गैंगरेप करने आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के लिए डेढ़ साल पुरानी सीसीटीवी फुटेज निकालना मुश्किल हो रहा है। होटल प्रबंधन करीब 20 से 25 दिन की ही सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड रहता है। अब पुलिस अपने आईटी सेल की मदद से पुराने रिकॉर्ड को रिस्टोर करने में जुटी है। इसमें अब यदि पुरानी सीसीटीवी फुटेज मिलती है तो पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी। नहीं तो मुश्किलें बढ़ेगी। उधर, होटल में एंट्री का रिकॉर्ड भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद मेडिकल में जांच में पुष्टि होना मुश्किल
सूत्रों की माने तो होटल में उस दिन इनमें से कुछ की एंट्री रजिस्टर में हुई है। कमरे किसके नाम से लिए हैं और किसका आधार कार्ड या अन्य प्रूफ दिया गया है इसका होटल प्रबंधन खुलासा नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि हमने पुलिस को रिकॉर्ड दे दिया है। उधर, मामले में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जांच का विषय बताकर इसे टाला जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार डेढ़ साल बाद महिला का मेडिकल करवा गैंगरेप की पुष्टि करवाना मुश्किल है। महिला शादीशुदा है। पुराने मामलों में गैंगरेप या रेप नहीं आ सकता। रेप होने के समय मेडिकल करवाया जाए तो ही जरूरी प्रूफ मिल पाते हैं। दावा किया जा रहा है कि महिला ने पहले ही मेडिकल करवाने से पुलिस को इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

गवाह बोली, सहेली-उसके बॉस ने रची साजिश, किसी के साथ नहीं हुआ दुराचार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बहौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुराचार के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले की गवाह व पीड़िता की सहेली बुधवार शाम मीडिया के सामने आई और कहा कि यह मामला पूरी तरह से झूठा है। उसकी सहेली (पीड़िता) और उसके बॉस अमित ने यह साजिश रची है। महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसका नाम पूनम है और वह दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया कि वह, उसकी सहेली और उसका बास जुलाई 2023 में कसौली घूमने गए थे। होटल की लॉबी में गायक रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई। उनका नाम उसने सुन रखा था। उनसे थोड़ी बातचीत हुई और उसके बाद वे वहां से चले गए। उसके बाद मैं, सहेली और उसके बॉस एक ही कमरे में सो गए और अगले दिन सुबह दिल्ली के लिए निकल आए। पूनम ने बताया कि उसने कभी मोहन लाल बड़ौली को देखा नहीं है और न ही कसौली के होटल में इस नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। पूनम ने बताया कि कसौली से आने के बाद से उसका सहेली से कोई संपर्क नहीं था। उसे इस मामले की जानकारी एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद सहेली उसके घर आई और बोली कि इस मामले वह उसका साथ दे। उसे पैसे मिलेंगे और उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी। लेकिन पूनम ने साथ नहीं देने की बात कही, तो पीड़िता ने आत्महत्या करने की धमकी दी और रोने लगी। पूनम ने दावा किया कि यह पीड़िता के बॉस ने साजिश रची है।  पूनम ने बताया कि वह पीड़िता के बॉस को कसौली जाने से पहले नहीं जानती थी। बस वह सहेली को जानती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें