फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 टीमों को पछाड़ कर ये टीम बनी चैंपियन, सीएम ने किया सम्मानित

Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी में शिमला ग्रामीण क्रिकेट महाकुंभ में रविवार को फाइनल मुकाबले में करयाली टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। कड़े मुकाबले में करयाली टीम ने दुधालटी की टीम को एक विकट से हराकर मात दी। दुधलटी के साहिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। करयाली टीम के कप्तान लेख राज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 218 टीमों ने भाग लिया और पूरी प्रतियोगिता में कुल 217 मैच खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने 2 अप्रैल को किया था तथा 29 दिनों तक चलने वाली सबसे बड़ी इस ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में 2834 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

विजयी टीम को ट्रॉफी तथा एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना एक अहम बात है।
विज्ञापन


उन्होंने महीने भर चलने वाली इस प्रतियोगिता का प्रचार करने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया। लेख राज को मैन ऑफ द मैच के रूप में 5000 रुपये और साहिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मैं काम ज्यादा, प्रचार कम करता हूं : वीरभद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह काम ज्यादा और प्रचार कम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के हर क्षेत्र का ख्याल रखा है। सीएम वीरभद्र सिंह रविवार को सुन्नी में आयोजित शिमला ग्रामीण क्रिकेट महाकुंभ के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
सीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र खेल में ही नहीं बल्कि विकास में भी आगे है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे काम के प्रचार की जरूरत नहीं होती। लोग उसे खुद महसूस करते हैं। पांच वर्षों के अंदर शिमला ग्रामीण का नक्शा बदला है।

हालांकि, विकास का कोई अंत नहीं होता। यह एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हिमाचल की हर पंचायत, हर पंचायत समिति, हर जिला परिषद और विधानसभा क्षेत्र पर ध्यान दिया है। आज हिमाचल प्रदेश तरक्की के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि प्रगति एक निरंतर प्रक्रिया है। 

जो टीमें जीतीं, उनको बधाई
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि खेल खेलों के नियमों के मुताबिक खेले जाते हैं। खेल से सहनशीलता और भाईचारा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि सुन्नी में आयोजित स्पर्धा में जो टीमें जीती हैं, वे बधाई की पात्र हैं और जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया वे भी बधाई के पात्र हैं। खेलों में हिस्सा लेना ही अपने आप में बड़ी बात है। 

विक्रमादित्य मनोनीत नहीं, वोट से चुने हुए प्रधान 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य मनोनीत प्रधान नहीं बल्कि वोट से चुने हुए प्रधान हैं। विक्रमादित्य के इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन का प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना उत्पन्न करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें