फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ने कुचले बाइक सवार, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल ऊना जिला के मैहतपुर के समीपवर्ती गांव कलसेहड़ा में निजी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक (48) पुत्र देवेंद्र देव और अजय शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम दास (49) निवासी नया नंगल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपक नंगल में होटल चलाता था, जबकि अजय शर्मा एनएफएल में कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद नंगल निवासी अजय शर्मा और दीपक बाइक पर सवार होकर नंगल से मैहतपुर की तरफ आ रहे थे कि तभी कलसेहड़ा के समीप पहुंचने पर एक निजी बस ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक और अजय को गंभीर चोटें पहुंचीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम, तेल डलवाने निकले थे

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई। जबकि, मामले की सूचना मिलते ही मैहतपुर और नंगल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मामला नंगल क्षेत्र का होने के चलते नंगल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बाइक में तेल डलवाने के लिए मैहतपुर स्थित पेट्रोल पंप की ओर आ रहे थे, इसी दौरान हादसा पेश आ गया।

हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। उधर, नया नंगल पुलिस के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें