फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध का नया तरीका: करुणामूलक संघ ने मंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए करवाया हवन

Tue, 15 Feb 2022 12:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, मुख्य सलाहकार शशि पाल और मीडिया प्रभारी गगन कुमार ने बताया कि हवन विशेष तौर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की सद्बुद्धि के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
करुणामूलक संघ ने करवाया हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदस्रबुद्धि देने के लिए करुणामूलक संघ ने क्रमिक हड़ताल के 200 दिन पूरे होने के हवन पाठ करवाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, मुख्य सलाहकार शशि पाल और मीडिया प्रभारी गगन कुमार ने बताया कि हवन विशेष तौर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की सद्बुद्धि के लिए किया गया है। एक सप्ताह जयराम सरकार के एक मंत्री के लिए सद्बुद्धि हवन रखा जाएगा। बताया कि क्रमिक भूख हड़ताल के 24 घंटे बैठने के क्रम में महिलाएं भी आगे आई हैं। अजय कुमार ने कहा कि अगर सरकार करुणामूलक परिवारों के हित में कोई फैसला नहीं लेगी तो अब यह परिवार चुप नहीं बैठेंगे और आने वाले टाइम पर उग्र आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम के आश्वासन के बाद जेबीटी संयुक्त मोर्चा ने तोड़ा क्रमिक अनशन
वर्तमान भर्ती और पदोन्नति नियमों से जेबीटी भर्ती का परिणाम निकालने की मांग को लेकर संघर्षरत जेबीटी-डीएलएड संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। सोमवार सुबह शिक्षक महासंघ के महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर की अगुवाई में मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जल्द इस मामले को हल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद विधि और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर भर्ती परिणाम को जल्द निकालने को लेकर मंथन किया। दोपहर बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बीते चार दिनों से निदेशालय परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे युवाओं को जूस पिलाकर उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें