फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शरारती तत्वों ने टिपर को लगाई आग, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान

Wed, 15 May 2024 12:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव(कांगड़ा)

सार

अप्पर लंबागांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने सरालपट की ओर जाने वाली सड़क के
किनारे खड़े टिपर को जलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने टिपर को लगाई आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के अप्पर लंबागांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने सरालपट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़े टिपर को जलाने की कोशिश की। टिपर के पिछले भाग में आग लगी और टायर के फटने से जोर का धमाका हुआ। हालांकि, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान टल गया। इसी सड़क पर वाहनों का जलाने की चार वारदातेंसामने आ चुकी हैं। बार-बार गाड़ियों को जलाने वाला गिरोह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। लोगों में भी इन बढ़ती वारदातों से रोष है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम सोल बनेहड़ निवासी मुकेश कुमार ने रोजाना की तरह अपने टिपर को घर के साथ जाने वाली अप्पर लंबागांव-सरालपट सड़क किनारे खड़ा किया था। शरारती तत्वों ने रात 11:30 बजे टिपर के पिछले भाग में आग लगा दी। इससे टिपर के टायर फट गए। कुछ ही दूरी पर किराये के मकान में रह रहे प्रवासी धमाके की आवाज सुनकर उठ गए और घटनास्थल पर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां आ गए और आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लंबागांव पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना आरंभ कर दिया है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस थाना के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें