फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ में पैराग्लाइडर पायलटों के डॉक्यूमेंट और ग्लाइडरों की जांच शुरू

विज्ञापन
बीड़ में पैराग्लाइडर की जांच करती तकनीकी कमेटी।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडर पायलटों के दस्तावेजों और उनके पैराग्लाइडर की जांच और नवीनीकरण के लिए माउंटरिंग इंस्टीट्यूट मनाली और प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निरीक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसके लिए माउंटरिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक अविनाश नेगी, पर्यटन विभाग के एटीडीओ संजय शर्मा, डॉ. राजकुमार, टीआईओ संजीव और पायलट अरविंद पॉल की पांच सदस्य कमेटी अधिकृत की गई है।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन 89 पैराग्लाइडर पायलटों के दस्तावेज और पैराग्लाइडर की जांच की गई। जांच में नौ पायलट को अनुमति नहीं मिल सकी। बीड में इस समय 300 के करीब पैराग्लाइडर पायलट प्रदेश पर्यटन विभाग से पंजीकृत हो कर उड़ानों को अंजाम दे रहे हैं। पांच सदस्य की यह कमेटी साहसिक खेल से संबंधित अन्य गतिविधियों की भी जांच करेगी। साडा के सुपरवाइजर रण विजय ने बताया कि यह निरीक्षण वीरवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें