फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने इन्हें दी नड्डा का निजी सचिव बनाने को मंजूरी

Thu, 15 Sep 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने डीसी कांगड़ा रितेश चौहान को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाने को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार ने एनओसी जारी कर दिया है, जबकि नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय को ओएसडी बनाने का एनओसी देने का मामला अभी हिमाचल सरकार के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन


ऐसे में रितेश चौहान की नियुक्ति को जहां हरी झंडी मिल चुकी है, वहीं पंकज राय के बारे में केंद्र सरकार को अनापत्ति प्रमाणपत्र जाने के बाद ही ये नियुक्ति हो सकेगी। केंद्र सरकार ने इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति के लिए हिमाचल सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगे थे।
विज्ञापन

बैजनाथ के नर्सिंग, कंप्यूटर संस्थान को बंद करने के आदेश

जिला कांगड़ा के बैजनाथ स्थित एक निजी नर्सिंग संस्थान और कंप्यूटर संस्थान को बंद करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को आयोग के सदस्य ने तीन छात्राओं द्वारा की गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। संस्थान प्रबंधन पर बिना मान्यता के शिक्षण संस्थान को चलाने का आरोप है। आयोग के हस्तक्षेप के बाद संस्थान ने तीनों छात्राओं से वसूली गई फीस को भी वापिस करवाया है। निजी नर्सिंग संस्थान की तीन छात्राओं काजल, रीना कुमारी और रीना देवी ने पुलिस अधीक्षण कांगड़ा से बिना मान्यता के चल रहे संस्थान की शिकायत की थी।

पुलिस अधीक्षक ने मामला राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को भेजा था। आयोग ने मामले की विस्तार से पड़ताल करने के बाद बुधवार को नर्सिंग संस्थान और कंप्यूटर संस्थान को बंद करने के आदेश दिए। एक अन्य मामले में आयोग ने ऊना स्थित एक अन्य निजी नर्सिंग संस्थान के पास बीते कई महीनों से एक छात्रा के जबरन रखे गए दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र को भी वापिस लौटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें