फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देने वाले दिनेश को प्रशासन ने किया सम्मानित

Thu, 30 Apr 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कोरोना वायरस पॉजिटिव पहले मरीज दिनेश कुमार को ठीक होने के बाद बुधवार को कांगड़ा प्रशासन ने सम्मानित किया। एसडीएम कांगड़ा जतिन कुमार दिनेश कुमार को ठीक होने पर उनके स्वस्थ होने और प्रशासन को सहयोग देने के लिए घर पर जाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही समाज को संदेश दिया कि इनके परिवार के साथ किसी प्रकार का भेदभाव अब नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि  उपमंडल कांगड़ा के लंज के दिनेश कुमार कोरोना वायरस को मात देकर सबसे पहले स्वस्थ होकर घर गए थे। दिनेश कुमार सिंगापुर से 19 मार्च को सुबह पांच बजे घर पंहुचा था। उसके बाद धर्मशाला अस्पताल में सैंपल को जांच के लिए टांडा भेजा था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद टांडा अस्पताल में उसका उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे भेजा था।

उसके बाद घर पर 28 दिन होम क्वारंटीन की अवधि भी पूरी हो गई। वहीं, दिनेश कुमार ने भी जिला कांगड़ा के प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस मौके पर हारचक्कियां सब तहसील के नायब तहसीलदार पवेंद्र पठानिया, स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश चंद, पटवारी नरोत्तम सिंह, महिला मंडल प्रधान अपर लंज रेखा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें