फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इस बार मटर की पैदावार तीस फीसदी ज्यादा

Thu, 30 Apr 2020 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल में इस बार मटर की बंपर फसल हुई है। पिछले साल के मुकाबले किसानों ने तीस फीसदी ज्यादा फसल तैयार की है। इस बार प्रदेश में करीब 2.5 लाख मीट्रिक टन मटर की पैदावार का अनुमान है।

विज्ञापन


वहीं, लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण किसानों को सब्जी मंडियों तक फसल को पहुंचाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने सूबे की फल मंडियों में सब्जी बेचने की व्यवस्था कर दी है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। यही नहीं, बिग बास्केट और रिलायंस जैसी कंपनियां भी खेतों तक पहुंचकर किसानों की तैयार फसल खरीद रही हैं।

प्रदेश की मंडियों में वर्तमान में मटर 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। किसान मटर की बिक्री के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए दबाव डाल रहे थे। इस कारण से मटर खरीद के लिए बड़ी कंपनी सफल और रिलायंस फ्रेश भी प्रदेश में खरीद केंद्र खोल रही हैं।
विज्ञापन


उधर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मटर की पैदावार 2.5 लाख मीट्रिक टन होने की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले मटर की पैदावार 35 फीसदी अधिक है। मटर उत्पादकों फसल बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड ने सफल और रिलायंस कंपनी को बुला लिया है। ये कंपनियां जल्द खरीद शुरू कर देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें