बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इस बार भी अपना वोट नहीं डालेगी। कई फिल्म स्टार भले ही चुनाव प्रचार में जुटे हों लेकिन उनमें से कई ऐसे भी हैं जिनके पास वोट डालने तक का टाइम नहीं हैं।
कंगना का बलद्वाड़ा तहसील के अंतर्गत बस्सी भांवला पोलिंग बूथ के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है। मगर अपनी शूटिंग के चलते कंगना सात मई को वोट डालने नहीं आ पाएगी। वे आने वाली फिल्मी रिवाल्वर रानी के प्रमोशन में व्यस्त है और इन दिनों आस्ट्रेलिया में है।
मूल रूप से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांवला बस्सी की रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत हिमाचल की वोटर है।