फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विक्रमादित्य को कंगना की दो टूक, बोलीं- मंत्री होकर नहीं लगवा सके पिता की प्रतिमा, विकास क्या करवाएंगे

Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि सरकार में मंत्री होकर भी विक्रमादित्य अपने दिवंगत पिता की प्रतिमा नहीं लगा सके, वो विकास कैसे करवाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। वह शनिवार को कुल्लू के खराहल और मणिकर्ण में बोल रहीं थीं। 

विज्ञापन


कंगना ने कहा,  'उनको टिकट मिलने के बाद ये भाजपा की सभाओं में लोगों की भीड़ आने और लोकप्रियता देखकर बौखला गए हैं। कहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुंबई से एक हीरोइन लेकर एक महीने की शूटिंग पर आए हैं। दूसरे बेशर्म नेता कहते हैं ये रोज जगह-जगह कपड़े बदलती हैं।' कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर बरसते हुए कंगना ने कहा कि जो सरकार में मंत्री होकर भी अपने दिवंगत पिता की प्रतिमा नहीं लगा सके, वो विकास कैसे करवाएंगे।

कंगना ने कहा, 'इनको सिर्फ चुनाव के वक्त ही मंडी की याद आती है। चुनाव जीतने के बाद मुड़कर नहीं आते। आज देश ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि यही नेता देश में विकास की एकमात्र गारंटी हैं। दूसरी तरफ आपने इनके इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेता देख लिए हैं। जब ये सत्ता में थे तो रोज कई लाख करोड़ों के घोटाले की बात सामने आती थीं, लेकिन आज पारदर्शी और ईमानदार सरकार सत्ता में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें