फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कंगना के पिता अमरदीप बोले- कांग्रेस ने नहीं दिया साथ, मुंबई में तोड़ दिया था बेटी का घर

Thu, 28 Mar 2024 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप सिंह रणौत ने अपनी बेटी पर कांग्रेस नेता की पोस्ट पर कड़ा एतराज जताया। 
विज्ञापन
भिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप सिंह रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप सिंह रणौत ने अपनी बेटी पर कांग्रेस नेता की पोस्ट पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता और उनकी बौखलाहट को दर्शाती है। मुंबई में उनकी बेटी के घर को तोड़ा गया और कांग्रेस ने कोई साथ नहीं दिया। अब उनका परिवार भाजपा में आ गया है और भाजपा के लिए ही काम कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हिंदू धर्म में नारी की पूजा की जाती है और उसी नारीशक्ति के बल पर आज विश्व आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उसी नारी शक्ति के खिलाफ अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है। कांग्रेस का यह बयान किसी भी लिहाज से सहन करने योग्य नहीं है। अमरदीप ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। बाद में वह समाजसेवा में आए और उस वक्त सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही होती थी, जिसके वह सरकाघाट से विधायक रहे। लेकिन समय के साथ कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें