फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला कालका टॉय ट्रेन के पहिये थमे, 500 यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के सनातन धर्म मंदिर रबौण के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से एतिहासिक धरोहर शिमला कालका रेल मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातयात बाधित रहा। सुबह पहली ट्रेन करीब में सवार करीब 500 यात्री बड़ोग स्टेशन पर फंसे रहे।
विज्ञापन


ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही ट्रेन को सुबह करीब छह बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सुबह करीब पांच बजे रेल ट्रेक बाधित होने की सूचना सैर करने वाले कुछ लोगों ने बड़ोग स्टेशन पर दी।

कहा गया कि रबौण मंदिर के पास पेड़ ट्रैक पर गिरा है। स्पाट पर रेल कर्मी को भेजा गया। सूचना पुख्ता होने पर टीम को पेड़ काटने के लिए रवाना किया गया। पहली रेल करीब छह बजे बड़ोग स्टेशन पर ही रोक दी गई। ट्रेप में करीब 500 यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेतरतीब कटान से खतरा

सुबह सात बजे मार्ग क्लीयर होने की सूचना रेल कर्मियों ने बड़ोग स्टेशन पर दी। सात बजे स्टेशन से रेल छोड़ी गई। पहली ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे कालका से शिमला की तरफ निकलती है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे पेड़ गिरा है।

उधर बड़ोग ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मचारी मार्ग बहाल करने के लिए भेज दिए गए थे। पहली ट्रेन कुछ देर के लिए बड़ोग स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी है। मार्ग सात बजे बहाल होने की सूचना के बाद ट्रैक क्लीयरेंस दी गई है।

ट्रैक के इर्द गिर्द बेतरतीब कटान से मलबा गिरने की समस्या से ट्रेन बाधित होती है। वहीं भारी बारिश और अवैज्ञानिक कटान से पेड़ गिरने की घटनाएं आम हो रही हैं। इससे पहले भी कुमारहट्टी और धर्मपुर में कई बार पेड़ गिरने से यातयात बाधित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें