फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर 15 अप्रैल तक ट्रेनें पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्स अप डाउन ट्रेन में खड़े होकर पहुंचे सैलानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 15 अप्रैल तक सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। मिक्स अप डाउन ट्रेन कालका से शिमला तक शुक्रवार को पैक होकर पहुंची। कुछेक सैलानी तो कालका से जरनल डिब्बों में टिकट लेने के बाद भी खड़े-खड़े सफर कर शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर 7 अप्रैल तक सभी ट्रेनें कालका से शिमला के लिए एडवांस में पैक हो चुकी हैं। ट्रेनों का किराया कम होने से अधिकतर लोग रेल मार्ग के माध्यम से शिमला आने को प्राथमिकता देते हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने से टिकट की बुकिंग के लिए भी लंबी वेटिंग चल रही है। बंगाल, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र से सैलानी शिमला आ रहे हैं। ज्यादातर सैलानी रेल मार्ग के माध्यम से शिमला की वादियों को निहारना पसंद करते हैं। यह ट्रेनें 103 सुरंगों से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे-बड़े 969 पुल हैं। रेलवे की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर छह ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 15 अप्रैल तक हिमालयन क्वीन 52455 में 17 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 में 7 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 में 8 वेटिंग, शिवालिक डीलक्स 52451 में 12 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 में 15 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें