फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में घट सकती है नई पंचायतों की संख्या, बदल जाएगा रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई नई पंचायतों का गठन रद्द होने के बाद अब नए सिरे से कई पंचायतों का तय होगा रोस्टर
विज्ञापन

नई गठन के बाद 446 पहुंच गया था पंचायतों का आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में भी पंचायतों की संख्या घट सकती है। प्रदेश हाईकोर्ट से नई पंचायतों के गठन को लेकर आए ताजा फैसले के बाद जिला शिमला में भी पंचायतों की संख्या कम हो जाएगी। कुल कितनी नई पंचायतों के गठन रद्द होने हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


बीते चुनाव तक जिला शिमला में कुल 412 पंचायतें थीं। इस बार जिला प्रशासन ने कई पंचायतों को विभाजित कर नई पंचायतें गठित की हैं। कुल 34 नई पंचायतें बनने से जिला शिमला में अब पंचायतों की संख्या 446 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से कुछेक पंचायतों के लोगों ने गठन के खिलाफ कोर्ट में भी याचिकाएं दायर कर रखी हैं। अब प्रदेश हाईकोर्ट ने 16 पंचायतों के गठन को रद्द कर दिया है। इनमें से जिला शिमला की कितनी पंचायतें हैं, इसके लिए जिला प्रशासन विस्तृत आदेश का इंतजार कर रहा है, शनिवार तक इस पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जिला शिमला में दो से तीन पंचायतों के गठन रद्द हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो इनका रोस्टर अब नए सिरे से तैयार करना होगा। जिला में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी शनिवार को किया जाना है। जिला प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन आयोग से मिल रहे दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। सात अप्रैल तक जिला में भी रोस्टर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें