फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब सुपर फास्ट सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व धरोहर कालका- शिमला रेलवे ट्रैक पर अब सोलन से शिमला नॉन स्टॉप सुपर फास्ट ट्रेन दौड़ सकती है। उत्तर रेलवे के ऐतिहासिक धरोहर ट्रैक पर अपनी तरह की यह पहली सेवा होगी।
विज्ञापन


इसमें कर्मचारी सस्ते किराए पर रोजाना सोलन से शिमला पहुंच सकेंगे। वहीं, सैलानी भी रोमांच से भरे सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय रेलवे विभाग को भेजा जाएगा।

यह खुलासा मंडल रेलवे प्रबंधक अनिल कुमार कथपाल ने ट्रैक का संयुक्त निरीक्षण करने के बाद किया। बड़ोग, सोलन, धर्मपुर, कंडाघाट रेलवे स्टेशन की रेल लाइन का निरीक्षण इस दौरान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे में सोलन से पहुंचेंगे शिमला

यदि सुपर फास्ट रेल सुविधा सोलन से शुरू होगी, तो इससे शिमला जाने वाले कर्मचारियों को जाम से भी निजात मिलेगी। सोलन से शिमला के सड़क में अकसर कंडाघाट, शोघी, कच्ची घाटी से शिमला तक जाम की समस्या रहती है। बर्फबारी में सड़क बंद हो जाती है।

मौजूदा समय में ये है किराया
रेल मार्ग से सोलन- शिमला के 48 किलोमीटर के सफर का पैसेंजर ट्रेन में मात्र 15 रुपये किराया है। मेल में यह किराया 30 रुपये लिया जाता है। सोलन से शिमला के लिए फिलहाल तीन घंटे ट्रेन का सफर है। इस नई रेल सेवा का किराया 32 रुपये हो सकता है। करीबन दो घंटे में सफर खत्म होगा।

मंडल रेलवे अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बताया कि सोलन प्लेटफॉर्म बनाने की कोई योजना नहीं है। इसके अतिरिक्त स्टेशन में कैंटीन खोलने के लिए टेंडर निकाले गए थे, लेकिन किसी ने टेंडर नहीं भरे। यदि कोई व्यक्ति सोलन रेलवे स्टेशन में कैंटीन खोलने का इच्छुक है तो वह अधिकारियों से मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें