फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka Shimla Highway: सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन का 90 फीसदी काम पूरा

Mon, 09 Dec 2024 01:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पहले एक ही लेन से दोनों ओर आवाजाही होने से दुर्घटनाएं भी अधिक होती थीं। लेकिन अब फोरलेन निर्माण से वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन का काम पूरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। हाईवे पर ये दूसरे चरण का कार्य है। इससे पहले परवाणू से सोलन के बीच फोरलेन का निर्माण हुआ है। दूसरे चरण में खास बात यह है कि फोरलेन की चौड़ाई भी अधिक हो गई है। वहीं, फोरलेन निर्माण होने से सड़क दुर्घटना का भी अंदेशा कम हो जाएगा। पहले एक ही लेन से दोनों ओर आवाजाही होने से दुर्घटनाएं भी अधिक होती थीं। लेकिन अब फोरलेन निर्माण से वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। सोलन से कैथलीघाट फोरलेन निर्माण होने से आवाजाही में भी करीब आधा घंटे का समय बचेगा।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से पहाड़ियों की कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण करवाया जा रहा है। इस कार्य को एनएचएआई की ओर से सितंबर 2018 में एरिफ कंपनी को सौंपा गया था। साथ ही इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य जून 2026 दिया गया है। डीपीआर के अनुसार सोलन से कैथलीघाट के बीच 22.9 किलोमीटर पर फोरलेन का निर्माण होना था। लेकिन इसमें से 1.4 किलोमीटर का कार्य कम हो गया। इसके बाद कंपनी की ओर से 21.5 किलोमीटर सड़क पर फोरलेन का निर्माण किया गया।

रेलवे ओवरब्रिज वाहनों के लिए खुला
दूसरे चरण में हुए फोरलेन निर्माण कार्य में चंबाघाट में रेलओवर ब्रिज तैयार किया गया है। इससे आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे चंबाघाट में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल गया है। इससे पहले यहां पर पुरानी सड़क पर काफी जाम लगता था। वहीं, फाटक लगने के बाद काफी देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा ब्रूरी में सुपर स्ट्रक्चर स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया है। इस पर से भी आवाजाही चल रही है।
 

कंडाघाट में बनेगी दूसरी टनल
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में दूसरी टनल का निर्माण कार्य चला हुआ है। टनल का निर्माण कार्य भी करीब 60 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। अब केवल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बाकी रह गया है। टनल बनने से कंडाघाट बाजार पूरी तरह सुरक्षित है। इससे पहले शमलेच में पहली टनल बनी हुई है।
विज्ञापन

सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। अब कई जगहों पर फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। कंडाघाट में टनल का निर्माण कार्य भी चला हुआ है। एनएचएआई की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य को पूरा किया जाएगा।-ई. दीपक कुमार, महाप्रबंधक, एरिफ कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें