फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ बिलिंग की पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ प्वाइंट पर बिछाया जाएगा जूट मैट

Mon, 09 Oct 2023 09:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

बैजनाथ की बीड़ बिलिंग दुनिया की बेहतरीन साइट है। दुनिया के पैराग्लाइडर और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। प्रतियोगिता के लिए 32 देशों के 180 पैराग्लाइडर पायलटों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग बिलिंग घाटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड़ बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होने वाले पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर साडा की बैठक हुई। साडा के अध्यक्ष और एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों को सड़कों को ठीक करने, बेहतर पेयजल व्यवस्था, सोलर लाइट्स व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मेडिकल सुविधा, कानून व्यवस्था, पार्किंग, सफाई व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए गए। किशोरी लाल ने चार पंचायत में 10-10 सोलर लाइटों की स्थापना करने, चौगान चौक से लैंडिंग साइट तक बंद लाइटों को सुचारू करने के निर्देश जारी किए। बिलिंग में टेक ऑफ साइट पर पायलटों की सुविधा के लिए जूट से निर्मित इको फ्रेंडली मैट बिछाया जाएगा ताकि पर्यावरण को भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि बैजनाथ की बीड़ बिलिंग दुनिया की बेहतरीन साइट है। दुनिया के पैराग्लाइडर और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। प्रतियोगिता के लिए 32 देशों के 180 पैराग्लाइडर पायलटों ने पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन


बीड़ बिलिंग कार्निवाल का होगा आयोजन
उन्होंने कहा कि बीड़ लैंडिंग साइट पर प्रतियोगिता के दौरान 30, 31 अक्तूबर तथा पहली नवंबर को बैजनाथ बीड़ बिलिंग कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं से विदेशी और देशी मेहमानों को प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ तिब्बतीयन संस्कृति से रूबरू करवाया जाएंगा। बैठक में अनुराग शर्मा, वीरेंद्र जम्वाल, रविंद्र राव, सुरेश ठाकुर, नागेश ठाकुर, शिव कुमार, स्नेह लता, पूर्ण चन्द डीएसपी, प्लानिंग अधिकारी अमन सिपहिया, अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान, संजीव सूद और मनोज कुमार, राकेश पटियाल, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन संजय शर्मा, होटल एसोसिएशन से सतीश अबरोल सहित साडा के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें