फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने सत्येन वैद्य, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Wed, 04 May 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

26 जून, 2021 को इन्हें हिमाचल हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 22 दिसंबर को जन्मे न्यायाधीश सत्येन वैद्य ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से पूरी की। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने सत्येन वैद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश सत्येन वैद्य को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 26 जून, 2021 को इन्हें हिमाचल हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 22 दिसंबर को जन्मे न्यायाधीश सत्येन वैद्य ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से पूरी की।
विज्ञापन


स्नातक की पढ़ाई इन्होंने महाविद्यालय संजौली से की। कानून की पढ़ाई प्रदेश विश्वविद्यालय से पूरी करने के पश्चात वर्ष 1986 से इन्होंने प्रदेश बार काउंसिल से अधिवक्ता का लाइसेंस हासिल किया। इसके पश्चात प्रदेश हाईकोर्ट व जिला अदालत शिमला के समक्ष वकालत शुरू की। हाईकोर्ट ने इन्हें वर्ष 2015 में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें