फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting Competition: पहली राष्ट्रीय इनामी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जूनियर महिला विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ को पहले दिन स्वर्ण पदक

Wed, 15 Jun 2022 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

नगरोटा बगवां में पहली राष्ट्रीय इनामी वेटलिफ्टिंग लीग के पहले दिन जूनियर महिला विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ (महाराष्ट्र) ने स्वर्ण पदक जीता। 45 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की अंजली पटेल ने रजत पदक और महाराष्ट्र की दिव्या व्यवहारे ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
पहले दिन विजेता रहीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में पहली राष्ट्रीय इनामी वेटलिफ्टिंग लीग के पहले दिन जूनियर महिला विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ (महाराष्ट्र) ने स्वर्ण पदक जीता। 45 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की अंजली पटेल ने रजत पदक और महाराष्ट्र की दिव्या व्यवहारे ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की अंजली पटेल ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की सारिका सिंगारे ने रजत, आरएसपीवी की थुष्मिता ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 40 किलोग्राम भार वर्ग के यूथ वर्ग में तमिलनाडु की ए पोशिका को स्वर्ण पदक, ओडिशा की जोशना सावर ने सिल्वर और अरुणाचल प्रदेश की काकेन डोयोम को कांस्य पदक हासिल हुआ। इसके अतिरिक्त यूथ महिला वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की अस्मिता धोने को स्वर्ण पदक, पुणे की वानी पुरी ने सिल्वर मेडल औरराजस्थान की लक्ष्मी तिवारी ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


मीराबाई चानू भी पहुंचीं, आज दिखाएंगी दम
ओलंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी बुधवार सुबह नगरोटा बगवां पहुंचीं। उन्होंने शाम के समय अभ्यास किया। चानू आज 49 किलोग्राम भार वर्ग में दमखम दिखाएंगी।  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विधायक अरुण कुमार कूका ने मुख्य अतिथि और विधायक जिया लाल बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. जेआर कश्यप, भारतीय भारोत्तोलन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव, पूर्व ओलंपियन कुंजरानी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें