फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में साहिल, कृति ने मारी बाजी

Sun, 14 Sep 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ धवास स्कूल के प्रधानाचार्य और राज्य जूडो संघ के उपाध्यक्ष राकेश चंद्र ने किया। राकेश कटोच ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने संघ को 50 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जूडो की अकादमी भी खोली जाएगी। इसमें सौ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा। जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सब जूनियर वर्ग 25 किलोग्राम में साहिल सहगल कुल्लू ने पहला, आदित्य शिमला ने दूसरा और मुदित और साहिल ने तीसरा, 50 किलोग्राम में मोहित कुमार, सुरज, अजय कुमार, और नितिन ने बाजी मारी।
विज्ञापन


35 किलोग्राम में कार्तिक ठाकुर ने पहला, अभय ने दूसरा, अंकुश और रोहित ने तीसरा, 35 से अधिक भार वर्ग में ललित, कर्ण, नमन और नितेश, लड़कियों के वर्ग में सब जूनियर 44 किलोग्राम में कृति वर्मा शिमला ने पहला स्थान पाया।

वहीं अदीक्षा ने दूसरा, प्राची और हिना ने तीसरा, 20 किलोग्राम में कशिश शिमला ने पहला, श्रेयांशी ने दूसरा और सोनिया और काजल ने तीसरा, 30 किलोग्राम में हेमजह कौल शिमला ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान बच्चों ने कई रोचक मुकाबले भी दिखाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें