फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है आरोपी

Wed, 04 Nov 2026 11:23 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुब्बल पुलिस ने 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर नियमित गश्त के दौरान एक युवक की गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस इस मामले में नशे की खरीद-फरोख्त और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें