फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोर्टखाई उपचुनाव: चेतन बरागटा के समर्थकों ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 08 Oct 2021 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहड़/मंडी/फतेहपुर

सार

जुब्बल-कोटखाई से बरागटा के समर्थक सुबह नौ बजे ही शिमला के खड़ापत्थर में जुट गए। जैसे ही शिमला से भाजपा कार्यकर्ता नीलम सरैईक के नामांकन कार्यक्रम के लिए वहां से गुजरने लगे तो चेतन के समर्थकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री भारद्वाज के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री भारद्वाज के खिलाफ शिमला के खड़ापत्थर में नारेबाजी करते जुब्बल-कोटखाई से निर्दलीय उम्मीदवार बरागटा के समर्थक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुब्बल-कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा आजाद उम्मीदवार के रूप में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनौती देंगे। उन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने पर शुक्रवार को पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन भरा। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं के दो धड़ों में बंटने से यहीं से भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के परचा भरने के बाद हुई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा में लोगों के कम होने से यहां कुर्सियां खाली रह गईं। हालांकि भाजपा ने टिकट न मिलने से नाराज अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और फतेहपुर से पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को मना लिया है। सीएम उन्हें हेलीकाप्टर में जुब्बल-कोटखाई की जनसभा में लेकर गए। जुब्बल-कोटखाई से बरागटा के समर्थक सुबह नौ बजे ही शिमला के खड़ापत्थर में जुट गए।

जैसे ही शिमला से भाजपा कार्यकर्ता नीलम सरैईक के नामांकन कार्यक्रम के लिए वहां से गुजरने लगे तो चेतन के समर्थकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री भारद्वाज के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जब नीलम समर्थकों ने रास्ता छोड़ने को कहा तो हाथापाई हो गई। मंडी में कांग्रेस टिकट पर पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी  प्रतिभा सिंह, फतेहपुर में भाजपा से बलदेव और अर्की में भाजपा से रतनपाल ने नामांकन भरे। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। 
विज्ञापन


मंडी: प्रतिभा के कार्यक्रम में कम पड़ गईं कुर्सियां
मंडी के सेरी मंच में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में इतने लोग पहुंचे कि कुर्सियां भी कम पड़ गईं। लोग नीचे बैठ गए। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए बाद में गेट तक बंद करना पड़ा। 

नाराजगी दूर करेंगे, चेतन से बातचीत जारी : मुख्यमंत्री
जुब्बल कोटखाई में पार्टी प्रत्याशी नीलम सरैईक के लिए आयोजित जनसभा में कम भीड़ होने से निराश सीएम जयराम ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने गृह क्षेत्र से अधिक काम जुब्बल-कोटखाई के लिए किए हैं। चेतन बरागटा से बातचीत जारी है।... पेज 8 पर

नहीं भरा नीलम सरैईक की सभा का पंडाल, चेहरों पर दिखी मायूसी 
भाजपा की जुब्बल कोटखाई से प्रत्याशी नीलम सरैईक की जनसभा स्थल पर कम लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के बावजूद सभा से भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाकर रखी। पंडाल में लगाई गई अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। पंडाल में उपस्थित लोगों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। 

नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को भाजपा से टिकट न मिलने से भाजपा मंडल के अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करीब सवा दो बजे मंच पर पहुंचे। पूरे पंडाल  में इस दौरान भी सन्नाटा सा छाया रहा। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री इसको भांप चुके थे। उम्मीद से कम कार्यकर्ताओं व लोगों की मौजूदगी देखकर सभी वक्ताओं ने लोगों में जोश भरने का प्रयास किया लेकिन इसमें किसी को सफलता नजर नहीं आई। 

आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कह दिया कि आज इस पंडाल में कुछ कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहे। उन्होंने आग्रह किया कि साथ चलें, हाईकमान के आदेशों का सभी को पालन करना है। उन्होंने अपने ऊपर लागू हुए आदेश का भी लोगों के सामने बखान किया। उन्होंने यह भी कह दिया कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी से पार्टी को नुकसान होना स्वाभाविक है। लेकिन कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें