फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ज्वालाजी का आशीर्वाद लेकर बोले नड्डा, पश्चिम बंगाल में जीतेंगे 200 से ज्यादा सीटें

Thu, 18 Feb 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/हमीरपुर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। पुजारी विकास शर्मा ने नड्डा से विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के साथ दिव्य ज्योतियों के दर्शन करवाए। इसके बाद नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव आ रहे हैं। भाजपा वहां 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सशक्त सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाद अब दोबारा वह बंगाल जा रहे हैं। उसके बाद असम का दौरा करेंगे। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला भी उनके साथ रहे। वहीं, एसडीएम अंकुश शर्मा ने नड्डा को माता का सिरोपा और तस्वीर भेंट की। संवाद

विज्ञापन


हमीरपुर में नेताओं ने बनाए रखी दूरी
 धर्मशाला में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जेपी नड्डा सड़क मार्ग से बिलासपुर स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्कम सिंह बैंस के अलावा आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने नादौन में नड्डा का स्वागत किया। लेकिन नादौन से हमीरपुर जिले की आखिरी सीमा उखली गांव तक नड्डा का कहीं भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत नहीं किया। प्रदेश में भाजपा के शुरू से दो गुट रहे हैं। माना जा रहा है कि हमीरपुर में अगर कोई नड्डा का स्वागत करता तो वह दूसरे गुट के निशाने पर आ जाता। इसी डर के चलते जिला भाजपा और मंडल भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से दूरी बनाए रखी।  

जेपी नड्डा नादौन विश्राम गृह में पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब ग्रामसभा से विधानसभा के नारे को लेकर आगे बढ़ेगी। कोरोना को हराने में मोदी सरकार ने बेहतर कार्य किया है, जिसका लोहा दुनिया भर ने माना है। नड्डा ने कहा कि नादौन के साथ उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं और बतौर कार्यकर्ता भी वह नादौन के लोगों के बीच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने बिलासपुर में जाना बीमार पिता का हाल 

धर्मशाला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जेपी नड्डा सड़क मार्ग से गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने बीमार पिता का हालचाल जानने के लिए अपने घर विजयपुर पहुंचे। शुक्रवार को नड्डा हवाई मार्ग से दिल्ली वापस जाएंगे। कुछ दिन पहले नड्डा के पिता एनएल नड्डा घर में पैर फिसलने से गिर गए थे।

जिसके कारण उन्हें शरीर में चोट आई थी। वहीं उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। वहीं तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। पुत्र धर्म निभाने के लिए नड्डा बीमार पिता का हालचाल पूछने के लिए विजयपुर पहुंचे हैं। नड्डा शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बिलासपुर के लुहणू मैदान से हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें