फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जेपी नड्डा के पिता की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Aug 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

जगत प्रकाश नड्डा के पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में प्रो. नारायण लाल नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा का स्वास्थ्य बिगडने पर उन्हें हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर बाद भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उनके कुछ टेस्ट करवाए गए। वहीं एम्स के चिकित्सकों की टीम भी उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। जानकारी के अनुसार नड्डा के पिता को पेट में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


वहीं उनके बीमार होने की सूचना मिलते ही जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा भी दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुईं। प्रो.नड्डा को निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने उनके जरूरी टेस्ट किए हैं। लेकिन सोमवार शाम को उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर ने कहा कि पेट में दर्द के बाद प्रो. नारायण लाल नड्डा को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं उनका उपचार चला है। उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें