फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Hamirpur Visit: नड्डा 2 अक्तूबर को हमीरपुर दौरे पर, धूमल के गढ़ में बढ़ी हाईकमान की सक्रियता

Sat, 01 Oct 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर पहुंच रहे हैं। उनके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा और त्रिलोक जंवाल भी हमीरपुर आएंगे। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला में भाजपा हाईकमान की बढ़ती सक्रियता से सियासी पारा चढ़ गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर पहुंच रहे हैं। उनके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा और त्रिलोक जंवाल भी हमीरपुर आएंगे। नड्डा यहां जिला के सभी पांचों मंडलों और जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेकर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी बैठक में अपनी बात रखेंगे। विधानसभा चुनावों के एलान से पूर्व धूमल के गढ़ हमीरपुर में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन


बीते दिन ही यहां भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने परिधि गृह हमीरपुर में संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभाओं के पूर्व मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। हंगामे पूर्ण रही इस बैठक में कई पूर्व पदाधिकारियों ने सरकार में अनदेखी और कमजोर प्रशासनिक पकड़ का ठिकरा सकार पर फोड़ा था। उसके कुछ दिन बाद ही प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी नादौन, भोरंज और हमीरपुर विस क्षेत्र में अलग-अलग बैठकें कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली थी। खन्ना ने अकेले ही कई जगह डोर-टू-डोर लोगों से संगठन और सरकार का फीडबैक लिया था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकें और कोर ग्रुप की बैठकें भी हमीरपुर में हो चुकी हैं। अब इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यहां आना कुछ और ही राजनीतिक संकेत दे रहा है।

सुजानपुर में सेकेंड लाइन में कोई नेता नहीं
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा विस चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछली बार यहां से धूमल ने चुनाव लड़ा था, लेकिन 1919 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। हार की वजह यह भी थी कि धूमल हमीरपुर से चुनाव लड़ते थे और 2017 में उन्हें अचानक हमीरपुर से सुजानपुर भेज दिया गया। जहां मंडल स्तर पर भाजपा का संगठन काफी कमजोर था। लेकिन खास बात यह है कि हार के बावजूद धूमल पिछले पांच सालों से सुजानपुर में काफी सक्रिय रहे हैं। सुजानपुर में भाजपा में सेकेंड लाइन का कोई नेता नहीं है। भोरंज, हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भाजपा प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त है। अब नड्डा की उपस्थिति में रविवार को होने वाली बैठक में सुजानपुर समेत पूरे जिले को लेकर क्या रणनीति बनती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में तीन सीटों पर कांग्रेस, दो पर भाजपा 
जिला हमीरपुर में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। यहां नादौन से कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुजानपुर से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, बड़सर से कांग्रेस के पूर्व सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल का कब्जा है, जिन्होंने बीते चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को हराया था। हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर और भोरंज से कमलेश कुमारी दो ही भाजपा प्रत्याशी 2017 के चुनावों में जीतकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर किस तरह जीत हासिल की जाए, बैठक में इस पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें