इस बार दशहरा में देवी-देवताओं की संख्या 300 तक पहुंच सकती है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के बीच एचआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। देवता बालू के कारदार ख्याली राम ने कहा कि देवता बालू दो दिन बाद दशहरा के लिए रवाना होंगे। उन्हें किसी तरह का बुलावा नहीं मिला है। देवता हर साल की तरह देव परंपरा निभाने के लिए दशहरा में शिरकत करेंगे। कहा कि रथयात्रा के दौरान देवता अपने अस्थायी शिविर में रहेंगे। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के दौरान पीएम के दौरे को देखते हुए देव समाज से पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। इसको लेकर कारदार संघ के साथ बैठक हुई और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने दशहरा में देव परंपरा का पहले तरह ही निभाया जाएगा।