फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishau Dam: किशाऊ बांध के लिए बनेगी संयुक्त कमेटी, हिमाचल को पंचकूला में जमीन देगा हरियाणा

Thu, 11 Jan 2024 01:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/शिमला

सार

दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी कमेटी बनेगी, जो डैम तैयार करने में आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर करने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। 
विज्ञापन
हरियाणा निवास चंडीगढ़ में किशाऊ बांध को लेकर बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कई सालों से लंबित पड़े किशाऊ बांध को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा और हिमाचल सरकार में सहमति बन गई है। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी कमेटी बनेगी, जो डैम तैयार करने में आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर करने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाया जाएगा।  इसके अलावा, हरियाणा सरकार पंचकूला में हिमाचल प्रदेश को पौने दो एकड़ जमीन देगी। विकल्प के तौर पर तीन जगह बताई हैं। 15 दिनों में हिमाचल के अफसर जगह फाइनल करेंगे। हिमाचल सरकार ने हरियाणा सरकार की शिमला स्थित दो संपत्तियां मांगी हैं। इनमें एक बैनमोर में हरियाणा सरकार का विश्राम गृह और दूसरा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का गेस्ट हाउस है, जो मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर के पास है।

विज्ञापन


दोनों प्रदेशों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को यहां हरियाणा निवास चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के बीच बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से किसाऊ डैम प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए मंथन किया गया। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट में आ रही दिक्कतों को बताया। दो घंटे तक चले मंथन में  फैसला लिया गया कि इसके लिए दोनों प्रदेश अपने-अपने तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी बनाएंगे। दोनों राज्यों की टीमों की संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी और मिलकर ये अधिकारी तकनीकी अड़चनें दूर करने के लिए रिपोर्ट बनाएंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। वहीं, हिमाचल से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भवन बनाने के लिए हिमाचल की मांग पर पंचकूला में तीन जगह मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 27 व रायपुल कलां के पास जमीन के विकल्प दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें