मशहूर जोधा- अकबर सीरियल में सलीम का किरदार निभा रहे रिवालसर के रवि भाटिया बेस्ट गोल्ड डेब्यू अवार्ड हासिल करने से चूक गए। रवि भाटिया कुछ हजार ऑनलाइन वोटों से अवार्ड पाने से रह गए। उन्होंने अवार्ड के लिए अन्य सात प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी।
ऑनलाइन मतों के आधार पर वह दूसरे नंबर पर रहे। रवि भाटिया का गोल्ड अवार्ड 2015 में बेस्ट एक्टर डेब्यू के लिए नामांकन हुआ था। जिसका चयन ऑनलाइन मतों के आधार पर किया जाना था। गोल्ड अवार्ड चार जून को मुंबई में हो चुका है। जिसमें ऑनलाइन मतों के आधार पर खिताब की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें हिमाचली गबरू ने दूसरा स्थान हासिल किया है।