फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में बंपर भर्ती, आप भी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां हो रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पीओ के पद पर हो रही भर्ती के तहत 3410 पदों को भरा जाएगा। बैंक ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवार एक सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां रेग्यूलर और बैकलॉग के अनुसार की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 14500 रुपए बेसिक पे के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवार की आयु एक सितंबर को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहेगी योग्यता

जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली हैं वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्‍त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अनुसूचित ‌जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए फीस 100 रुपए निर्धारित की गई है। ये फीस वापस नहीं होगी। वहीं, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।

ये फीस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन तरीके से जमा करवाई जाएगी। ऑफलाइन फीस जमा करवाने के लिए चालान निकालना अनिवार्य होगा। युवा बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें