राजधानी शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और नादौन में मंगलवार से जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से 5जी सेवा का उद्घाटन किया।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और नादौन में मंगलवार से जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से 5जी सेवा का उद्घाटन किया। 5 जी सेवा शुरू होने के बाद उपभोक्ता हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए ‘वेलकम ऑफर’ जारी किया है। इसमें 14 फरवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, एआर-वीआर डिवाइस और जियो ग्लास भी प्रदर्शित किया गया। जियो ग्लास एक स्मार्ट डिवाइस है। इसका इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गेमिंग और एजुकेशन के लिए कर सकते हैं। यह एक आम चश्मे जैसा दिखने वाला डिवाइस है। इस डिवाइस से 2डी के साथ 3डी विजुअल्स का मजा ले सकते हैं। इसे आसानी से स्मार्टफोन या टैबलेट से जोड़ कर वीडियो देखे जा सकते हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कंपनी के सीईओ कपिल आहुजा और अतुल कंसल भी मौजूद रहे।